लाइव न्यूज़ :

मथुरा की सांसद ने वीडियो जारी कर कृषि कानूनों को किसानों के हित में बताया

By भाषा | Updated: December 29, 2020 00:10 IST

Open in App

मथुरा, 28 दिसम्बर उत्तर प्रदेश के मथुरा से लोकसभा की सदस्य हेमामालिनी ने सोमवार को एक वीडियो क्लिप जारी कर नए कृषि कानूनों को किसानों के लिए लाभकारी बताते हुए आंदोलनकारी किसानों से धरना प्रदर्शन समाप्त कर सरकार से बातचीत करने की अपील की है।

हेमा ने ‘जय जवान-जय किसान’ से अपना संदेश शुरु करते हुए कहा कि जैसे जवान इस देश की रक्षा करता है, वैसे ही किसान हमें अन्न देता है। हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते छह वर्षों के दौरान देश के किसानों को खुशहाली की ओर ले जाने के लिए अनेक कदम उठाए हैं।

उन्होंने दावा किया कि कृषि सुधार कानून ने ही किसानों को बेहतर विकल्प दिए हैं, जहां सही दाम मिले, वहां किसान अपनी फसल बेच सके।

उन्होंने कहा, ‘देश के किसानों को आज कृषि सुधार के जरिए अधिक अधिकार मिल रहे हैं, इसके लिए प्रधानमंत्री धन्यवाद के पात्र हैं। नए कृषि कानून जहां कृषि क्षेत्र का कायाकल्प करेंगे, वही किसानों के जीवन को खुशहाल बनाएंगे।’

दूसरी ओर मथुरा विधान सभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश सरकार के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार मथुरा के जवाहर बाग जैसे पार्कों का जीर्णोद्धार करा रही है जिससे पर्यटक यहां आकर्षित होंगे जिसका पर्यटन पर उल्लेखनीय प्रभाव पड़ेगा।

संवाददाताओं से बात करते हुए सोमवार को उन्होंने कहा, ‘दो जून 2016 को हजारों अतिक्रमणकारियों के कब्जे से छुड़ाते हुए बर्बाद हुए जवाहर बाग को पूरी तरह से बदला जा रहा है और अब इसका जीर्णोद्धार कार्य अंतिम चरण में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि फरवरी माह में यह एक बार फिर जनता के लिए समर्पित कर दिया जाएगा, जो जल्द ही मथुरा के एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट के रूप में तब्दील हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग