लाइव न्यूज़ :

मथुरा : लूट में असफल होने पर बदमाशों ने सर्राफ को गोली मारी

By भाषा | Updated: December 28, 2020 00:21 IST

Open in App

मथुरा, 27 दिसम्बर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में रविवार शाम कोतवाली क्षेत्र में कथित तौर पर बाइक सवार दो युवकों ने दुकान से घर लौट रहे सर्राफ को लूटने का प्रयास किया, लेकिन लूट में असफल रहने पर उन्होंने सर्राफ पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिनमें से दो गोलियां उसके कंधे व सीने पर लगी हैं।

पुलिस अधीक्षक (नगर) उदयराज सिंह ने बताया कि पुलिस ने घायल सर्राफ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया है।

उन्होंने बताया, कोतवाली क्षेत्र के आनन्दपुरी में सर्राफे की दुकान चलाने वाले प्रोफेसर कालोनी निवासी मोहन लाल सोनी जब घर लौट रहे थे, तभी बाइक सवार दो युवकों ने पहले तो पीछा किया और फिर घर से कुछ दूरी पर ही उनसे नकदी व बहुमूल्य जेवरात का थैला लूटने का प्रयास किया।

अधिकारी के मुताबिक जब मोहन लाल ने थैला छोड़ने के बजाए उनका मुकाबला शुरू कर दिया और आसपास भीड़ बढ़ने लगी तो हमलावरों ने डर कर उन पर गोलियां बरसा दीं, जिनमें से दो गोलियां उनके बाएं कंधे व सीने में नीचे की ओर लगी।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने उन्हें पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से बाद में उन्हें आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

सर्राफ की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक (नगर) ने बताया, पुलिस की कई टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया