लाइव न्यूज़ :

मथुरा: पीएफआई से जुड़े नेता को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

By भाषा | Updated: February 14, 2021 23:06 IST

Open in App

मथुरा, 14 फरवरी उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में एक दलित युवती के साथ कथित सामूहिक बलात्कार एवं हत्या की घटना के बाद सांप्रदायिक द्वेष फैलाकर दंगा भड़काने के आरोपी युवकों की आर्थिक मदद करने के आरोपी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से जुड़े नेता रऊफ शरीफ को मथुरा की एक अदालत के समक्ष पेश किया गया।

अदालत ने आरोपी को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सोमवार को उसे पुनः पेश किया जाएगा।

जिला शासकीय अधिवक्ता शिवराम सिंह तरकर ने बताया, बीती पांच अक्तूबर को यमुना एक्सप्रेस-वे पर हाथरस जाते समय गिरफ्तार किए गए पीएफआई के चार सदस्यों कप्पन सिद्दीकी, मुहम्मद आलम, मंसूर अहमद व अतीकुर्रहमान को राष्ट्र-विरोधी कार्य करने के लिए मदद मुहैया करने के आरोपी केए रऊफ शरीफ को केरल की एर्नाकुलम जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है।

उन्होंने कहा कि शरीफ को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया है।

शरीफ के खिलाफ आरोप है कि पीएफआई सदस्यों को हाथरस भेजने की योजना उसी ने बनाई थी। उसे 12 दिसंबर को तब गिरफ्तार किया गया था, जब वह देश छोड़कर भागने की फिराक में था। एसटीएफ जांच के पश्चात पाए गए तथ्यों के आधार उसे केरल से मथुरा लाया गया है।

उन्होंने बताया, शरीफ को सोमवार को पुनः अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (प्रथम) आलोक कुमार पाण्डेय की अदालत में पेश किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता