लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन आपूर्ति में मथुरा बन रहा आत्मनिर्भर, अगस्त तक 20 मीट्रिक टन की होगी उपलब्धता : श्रीकांत

By भाषा | Updated: June 19, 2021 23:10 IST

Open in App

मथुरा, 19 जून उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं मथुरा से विधायक श्रीकांत शर्मा ने शनिवार को कहा कि अगस्त तक मथुरा ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर बन जाएगा और यहां बन रहे एक दर्जन ऑक्सीजन संयंत्र से प्रतिदिन 20 टन तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन उपलब्ध हो सकेगी।

शर्मा संक्रमण की तीसरी संभावित लहर के मद्देनजर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही तैयारियों, मॉनूसन, वृक्षारोपण आदि से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में भाग ले रहे थे।

संक्रमण के दौरान कई अस्पतालों के खिलाफ गंभीर शिकायतों के मामलों पर उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी अस्पताल को बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें बताया गया कि कुल 23 शिकायतें मिली थीं जिनमें से 18 की जांच पूरी हो गई है तथा शेष पांच की भी जांच जल्द पूरी जाएगी।

शर्मा ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कहा कि जिले में किसी भी प्रकार से ऑक्सीजन की कमी नहीं होनी चाहिए, इस पर उपायुक्त (उद्योग) रामेन्द्र कुमार ने उन्हें सूचित किया कि जिले में 12 ऑक्सीजन संयंत्र लग रहे हैं, जिनमें से पांच संयंत्र सरकारी अस्पतालों में तथा सात संयंत्र निजी क्षेत्र के अस्पतालों में लगाए जा रहे हैं। सोनई के अलावा शेष सभी संयंत्रों का संचालन 15 जुलाई तक प्रारंभ हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू