लाइव न्यूज़ :

मथुरा: रंगभरनी एकादशी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी

By भाषा | Updated: March 26, 2021 00:25 IST

Open in App

मथुरा, 25 मार्च उत्तर प्रदेश के वृन्दावन स्थित ठा. बांकेबिहारी मंदिर में बृहस्पतिवार को रंगभरनी एकादशी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

इस दौरान हजारों की संख्या में लोग दर्शनों के लिए उमड़ पड़े।

इस मौके पर ठाकुर बांकेबिहारी जगमोहन में आकर एक हुरियार के वस्त्रों में सज-धजकर भक्तों को दर्शन देते हैं और सेवायत पुजारीगण उन पर प्रसाद के रूप में भगवान की ओर से सोने-चांदी से बनी पिचकारियों से टेसू के फूलों से बना प्राकृतिक रंग बरसाते हैं।

इस रंग में सराबोर होने के लिए श्रद्धलुओं की भीड़ एक-दूसरे पर गिरती नजर आई। वहीं, कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच भीड़ एकत्र होने के चलते बचाव संबंधी नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने में पुलिस-प्रशासन असफल रहा।

मंदिर के महाप्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि लोगों को पहले ही सूचित किया गया था कि होली के अवसर पर क्षमता से ज्यादा श्रद्धालु मंदिर में नहीं आएं। हालांकि, लोगों ने मास्क पहने हुए थे।

स्वास्थ्य विभाग के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद में अन्य राज्यों की तरह कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में अचानक तेजी दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों में भी जनपद में 14 नए मामले पाए गए हैं, जो इस माह के सर्वाधिक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह