लाइव न्यूज़ :

मथुरा : अधिक बिल वसूलने और इलाज में लापरवाही करने के आरोप में अस्पताल पर मुकदमा

By भाषा | Updated: September 29, 2021 22:06 IST

Open in App

मथुरा, 29 सितंबर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में कोविड-19 महामारी के दौरान संक्रमितों के इलाज के लिए अधिकृत निजी अस्पताल के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों से अधिक बिल वसूलने, इलाज में लापरवाही बरतने और दुर्व्यवहार करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

गौरतलब है कि कोविड महामारी के दौरान इलाज कर रहे लोगों के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए थे जिसपर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने एक विशेष समिति का गठन कर जांच के आदेश दिए थे। करीब छह माह बाद आई समिति की रिपोर्ट में आरोप कथित रूप से प्रथमदृष्टया सही पाए गए जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के निगरानी अधिकारी एवं त्वरित कार्रवाई टीम के प्रभारी डॉ. भूदेव प्रसाद सिंह की तहरीर पर छाता कोतवाली पुलिस ने अस्पताल के खिलाफ भादंवि की धारा 269 एवं 270 तथा महामारी अधिनियम की धारा-3 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की है।

प्राथमिकी के मुताबिक कोविड से मरे वृन्दावन निवासी अरविंद शुक्ला की पत्नी बबीता शुक्ला ने 29 अप्रैल को जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि उक्त अस्पताल में ठीक से इलाज नहीं होने की वजह से उनके पति की मृत्यु हो गई। बताया गया है कि अपर नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल ने भी अपने पिता की मृत्यु का कारण अस्पताल की लापरवाही माना था और पुलिस से शिकायत की थी।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रचना गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित