लाइव न्यूज़ :

मथुरा: मंदिर में लूटपाट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 13, 2021 00:40 IST

Open in App

मथुरा, 12 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के वृन्दावन रोड पर निर्माणाधीन चन्द्रोदय मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षा गार्डों के साथ मारपीट कर लाखों की निर्माण सामग्री लूटने के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से गार्ड से लूटी गई बंदूक व अन्य सामान भी बरामद किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि छटीकरा-वृन्दावन रोड पर निर्माणाधीन चन्द्रोदय मंदिर परिसर में दो दर्जन से अधिक बदमाशों ने दो अक्टूबर की रात सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर एक से उसकी बंदूक लूट ली थी तथा निर्माण सामग्री लूट ले गए थे।

उन्होंने बताया कि वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र के सुनरख गांव के घने जंगलों से सोमवार रात चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान योगेन्द्र उर्फ चटकनी, राज उर्फ उत्तम पाल, राहुल उर्फ रामू और अरमान उर्फ उस्मान के रूप में हुई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह