लाइव न्यूज़ :

मथुरा: जीएम के दौरे के दौरान बदमाशों ने चलती ट्रेन से महिला के गले से सोने की चेन खींची

By भाषा | Updated: October 4, 2021 16:04 IST

Open in App

मथुरा, चार अक्तूबर कन्याकुमारी से चलकर दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन जा रही तिरुक्कुरल एक्सप्रेस में रविवार को मथुरा जंक्शन स्टेशन के आउटर पर चलती ट्रेन से अज्ञात लुटेरों ने महिला के गले से सोने की चेन खींच ली।

मथुरा में स्टॉपेज न होने के कारण महिला यात्री ने निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचकर मामला दर्ज कराया।

जिस समय यह वारदात हुई उस समय उत्तर मध्य रेलवे के इलाहाबाद मंडल के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार मथुरा से पलवल एवं मथुरा से कीथम के बीच डाली जा रही रेलवे लाइनों के कार्य की प्रगति का निरीक्षण करने अधिकारियों के साथ वहां पहुंचे हुए थे।

पुलिस अधीक्षक (रेलवे) मोहम्मद मुश्ताक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया कि मथुरा में आउटर पर खड़ा युवक तिरुक्कुरल एक्सप्रेस में सवार महिला के गले से जंजीर तोड़कर भाग गया। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला ने दिल्ली के निजामुद्दीन थाने में चेन तोड़ने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

घटना का खुलासा करने के लिए रेलवे एसओजी, सर्विलांस और थाना के प्रभारी निरीक्षक की तीन टीमें गठित कर दी गई हैं, जो अपने स्तर से लुटेरे की खोज में जुट गई हैं।

उन्होंने बताया, दिल्ली से रिपोर्ट मंगवाकर मथुरा जीआरपी थाने में दर्ज कराई जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान