लाइव न्यूज़ :

मथुरा: CRPF जवान ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या

By भाषा | Updated: January 3, 2020 22:57 IST

वृन्दावन कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि उक्त जवान अपनी मां और पत्नी के बीच आए दिन होने वाले झगड़े से बहुत परेशान था तथा लगातार कई-कई दिन तक बेहद तनाव में रहता था।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र में सीआरपीएफ की 16वीं अल्फा बटालियन के शिविर में पहरे पर तैनात एक जवान ने शुक्रवार को अपनी सर्विस राइफल से खुद को कथित रूप से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के पश्चात उसका शव कंपनी कमाण्डर को सौंप दिया जो एक टीम के साथ उसका शव लेकर महाराष्ट्र के पुणे जनपद स्थित उसके पैतृक आवास के लिए रवाना हो गए हैं। उसके परिवार को मृत्यु की जानकारी दे दी गई है। उसके परिवार में मां, पत्नी व एक पुत्र है। उसकी बहन की शादी हो चुकी है।

वृन्दावन कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया, ‘‘केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का जवान संतोष देवराम (42) शुक्रवार को वृन्दावन में पवनहंस हेलीकाप्टर सेवा देने वाली सरकारी कंपनी के हेलीपैड के पीछे बने अर्द्धसैनिक पुलिस बल के आवासीय क्वार्टरों के पहरे पर तैनात था।"

उन्होंने बताया, ‘‘गोली चलने की आवाज आने पर वहां पहुंचने पर पता चला कि उसने सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली है। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।’’

दुबे ने बताया कि उक्त जवान अपनी मां और पत्नी के बीच आए दिन होने वाले झगड़े से बहुत परेशान था तथा लगातार कई-कई दिन तक बेहद तनाव में रहता था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमथुराउत्तर प्रदेश समाचारसीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है