लाइव न्यूज़ :

मथुरा की अदालत ने पीएफआई के रौफ शरीफ के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी किया

By भाषा | Updated: February 1, 2021 23:39 IST

Open in App

मथुरा (उत्तर प्रदेश), एक फरवरी हाथरस कांड के बाद विदेश से प्राप्त धन की मदद से दंगा भड़काने की साजिश के आरोप में केरल की जेल में बंद सीएफआई के मुख्य नेता रौफ शरीफ को अदालत में पेश करने के लिए तीसरी बार प्रोडक्शन वारंट जारी किया गया।

वहीं, मथुरा की जेल में बंद पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) और उसके सहयोगी संगठन सीएफआई (कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया) के चार सदस्यों की सोमवार को अदालत में पेशी हुई।

अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए 16 फरवरी की तारीख तय की है।

गौरतलब है कि मथुरा जिले में पांच अक्टूबर को यमुना एक्सप्रेस-वे के मांट टोल प्लाजा से पुलिस ने खुफिया एजेंसियों की सूचना पर मोहम्मद आलम, कप्पन सिद्दीकी, अतीकुर्रहमान और मसूद अहमद को गिरफ्तार किया था। ये चारों आरोपी कार से हाथरस जा रहे थे। जांच के बाद पुलिस ने दावा किया था कि आरोपियों की कार से भड़काऊ साहित्य बरामद हुआ था। यह सभी पीएफआई और सीएफआई के सदस्य बताए गए। इनके खिलाफ देशद्रोह जैसे गंभीर मामले दर्ज किए गए थे। मामले की प्रारंभिक जांच के बाद चारों पर विदेश से प्राप्त धन की मदद से हिंसा भड़काने की साजिश का आरोप लगा

विदेया से धन प्राप्ति मामले की ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की जांच में पता लगा कि केरल निवासी शरीफ इन्हें धन देता था। वह केरल के एर्नाकुलम जेल में बंद हैं। इस मामले में शरीफ की पेश आज मथुरा के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (प्रथम) अनिल कुमार पांडे की अदालत में होनी थी, लेकिन सीबीआई उसे यहां नहीं ला सकी।

जिला शासकीय अधिवक्ता शिवराम सिंह तरकर ने बताया, स्थानीय जेल में बंद चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जबकि केरल की एर्नाकुलम जेल में बंद उनका एक साथी सोमवार को भी अदालत नहीं पहुंच सका। उसे-बी वारंट पर द्वारा यहां लाना था। इस संबंध में अदालत ने पुनः बी-वारण्ट की अवधि बढ़ाते हुए सुनवाई की तारीख 16 फरवरी तय की है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में 14 सितंबर, 2020 को अनुसूचित जाति की युवती से सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। गंभीर रूप से घायल पीड़िता को इलाज के लिए दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 29 सितंबर को उसकी मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल