लाइव न्यूज़ :

मथुरा की अदालत ने पीएफआई की छात्र इकाई के नेता की जमानत याचिका खारिज की

By भाषा | Updated: March 16, 2021 23:45 IST

Open in App

मथुरा, 16 मार्च उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक अदालत ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की छात्र इकाई के नेता रउफ शरीफ की जमानत याचिका मंगलवार को खारिज कर दी।

शरीफ को पिछले साल हाथरस में हुए कथित सामूहिक बलात्कार के बाद राज्य में अशांति फैलाने के लिए पैसा मुहैया कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (प्रथम) अनिल कुमार पांडेय की अदालत में बहस के दौरान जिला सरकारी वकील शिवराम सिंह ने कहा कि शरीफ के बैंक रिकॉर्ड से पता चलता है कि साजिश के पीछे मुख्य रूप से उसका हाथ था।

सिंह ने कहा कि गैर कानूनी गतिविधि के लिए आरोपी को विदेश से पैसा मिला।

आरोपी की जमानत याचिका के विरोध में एसटीएफ ने अदालत में कहा कि आरोपी को विदेश से लगभग दो करोड़ रुपये मिले जिसे पीएफआई के सदस्यों को दिया गया।

बचाव पक्ष के वकील मधुबन दत्त चतुर्वेदी ने आरोपों को निराधार बताया और कहा कि अभियोजन पक्ष रउफ शरीफ के खिलाफ साक्ष्य प्रस्तुत करने में नाकाम रहा है।

आरोपों की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी।

बचाव पक्ष के वकील ने कहा, ‘‘हम आदेश से संतुष्ट नहीं हैं, इसलिए हम इलाहाबाद उच्च न्यायालय का रुख करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं