लाइव न्यूज़ :

मथुरा : चीनी मांझे से युवक का गला कटा, मौत

By भाषा | Updated: May 16, 2021 23:29 IST

Open in App

मथुरा (उत्तर प्रदेश), 16 मई जिले के कोसीकलां कस्बे में रविवार को आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बठैन गेट फ्लाईओवर पर बाइक सवार युवक की मौत गर्दन चीनी मांझा से कटने और अत्यधिक खून बहने से हो गई।

थानाध्यक्ष प्रमोद पवार ने बताया, दिल्ली गेट निवासी आबिद (20) रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे बाइक में पेट्रोल भरवाने पम्प पर जा रहा था, रास्ते में जैसी ही उसकी बाइक बठैन गेट फ्लाईओवर के समीप पहुंची तो चलती बाइक पर अचानक से मांझा आबिद की गर्दन में फंस गया, जिससे आबिद की गर्दन कट गई।

उन्होंने बताया कि आबिद को कोई भी चिकित्सकीय सहायता मिलने से पहले ही काफी खून बह जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब आबिद ने हाथ से मांझा पकड़ कर खुद को बचाने का प्रयास किया तो उसका हाथ भी कट गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब