लाइव न्यूज़ :

मथुरा: महिला लांसनायक आत्महत्या प्रकरण में साथी सैनिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: October 20, 2021 12:52 IST

Open in App

मथुरा, 20 अक्टूबर उत्तर प्रदेश में मथुरा जनपद के गोवर्धन कस्बा निवासी महिला लांसनायक के आत्महत्या मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर उनके साथ काम करने वाले एक सैनिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लांसनायक जम्मू में तैनात थीं।

जानकारी के मुताबिक, इस मामले में सेना भी अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। सेना के अधिकारियों ने मंगलवार को मृतका के घर पहुंचकर माता-पिता व अन्य परिजनों से घटना एवं मृतका के बारे में जानकारी हासिल की। सोमवार को देर शाम लांसनायक का अंतिम संस्कार किया गया था।

गोवर्धन थाना प्रभारी निरीक्षक राजकमल सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर उसके पुरुष सहकर्मी प्रवीण कुमार सिंह के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि दूसरी ओर सेना भी जानकारी मिलने पर अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।

सिंह ने बताया कि जम्मू में सेना पुलिस में तैनात लांसनायक को 28 अक्टूबर को वापस ड्यूटी पर लौटना था, जिसके लिए वह ट्रेन की टिकट भी करा चुकी थी लेकिन सहकर्मी द्वारा उसकी कुछ निजी तस्वीरें वायरल कर देने की धमकी मिलने पर लासंनायक ने रविवार रात घर में पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी।

सिंह ने कहा कि मृतका के पिता ने बताया है कि उनकी बेटी ने फांसी लगाने से पूर्व रात में ही उन्हें कुछ मैसेज भेजे थे जिनमें खुदकुशी करने का कारण व अन्य बातों का जिक्र किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस मोबाइल की भी जांच की जाएगी और पता लगाया जाएगा कि मृतका व आरोपी के बीच संबंध कैसे थे?

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चंद्र ने बताया कि महिला लांसनायक की मौत के मामले में परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल