लाइव न्यूज़ :

मथुरा: छात्रवृत्ति घोटाले में 66 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: January 3, 2021 00:39 IST

Open in App

मथुरा, दो जनवरी उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में राज्य सरकार के आदेश पर कथित तौर पर करोड़ों रुपये की छात्रवृत्ति हड़पने के मामले में निलंबित किए गए पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी करुणेश त्रिपाठी व उनके कार्यालय के तीन लिपिकों समेत 66 लोगों के खिलाफ सदर थाने में फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

वर्तमान जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर की तहरीर पर इस मुकदमे में सहायक विकास अधिकारी और आईटीआई के प्रबंधक और संचालक भी आरोपी बनाए गए हैं।

जिला समाज कल्याण अधिकारी की तहरीर पर दर्ज हुए मुकदमे के मुताबिक, साल 2015-2016 से 2019-2020 के बीच निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के संचालकों के साथ मिलकर छात्रवृत्ति के गबन का खेल खेला गया है। इस मामले में निलंबित पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी करुणेश त्रिपाठी, सहायक विकास अधिकारी राहुल कुमार, वरिष्ठ लिपिक नवीन मल्होत्रा, लिपिक योगेश कुमार के अलावा 62 आईटीआई के प्रबंधकों और संचालकों को भी आरोपी बनाया गया है।

प्रभारी निरीक्षक शशिप्रकाश शर्मा ने बताया कि जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि इस मामले में बलदेव क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश ने शासन स्तर पर छात्रवृत्ति के घोटाले की शिकायत की थी। जिस पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर 26 दिसम्बर को मथुरा के समाज कल्याण अधिकारी करुणेश त्रिपाठी, कनिष्ठ सहायक नवीन मेहरोत्रा, योगेश कुमार व सहायक विकास अधिकारी राहुल कुमार को निलंबित कर दिया गया था। तभी से इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने के कयास लगाए जा रहे थे।

विधायक की शिकायत पर शासन स्तर पर कराई गई प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब 23 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति फर्जी तरीके से निकाली गई। इस पर मुख्यमंत्री ने स्वयं संज्ञान लेकर कार्रवाई शुरू कराई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए