लाइव न्यूज़ :

मथुरा: मस्जिद में कृष्ण की प्रतिमा रखने की धमकी के मद्देनजर पुलिस ने किया दंगा रोधी अभ्यास

By भाषा | Updated: December 5, 2021 22:26 IST

Open in App

मथुरा (उत्तर पदेश), पांच दिसंबर यहां स्थित एक मस्जिद में छह दिसंबर को भगवान कृष्ण की प्रतिमा स्थापित करने की दक्षिणपंथी समूहों की धमकी के बाद अपनी तैयारियों का जायजा लेने के लिए शहर पुलिस ने दंगा-रोधी अभ्यास किया।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि हालांकि ऐसा करने की धमकी देने वाले संगठन ने अपना आह्वान पिछले ही सप्ताह वापस ले लिया था, लेकिन पुलिस कोई जोखिम मोल नहीं लेना चाहती।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने बताया कि शनिवार को इस अभ्यास का आयोजन पुलिस लाइन में किया गया था।

उन्होंने बताया कि जिला अधिकारी नवनीत सिंह चहल की उपस्थिति में हथियार सही से काम कर रहे हैं या नहीं इसकी जांच की गई।

दक्षिणपंथी संगठन द्वारा शाही ईदगाह मस्जिद में भगवान कृष्ण की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा किये जाने के बाद पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी थी।

औरंगजेब के शासनकाल में बनी मस्जिद का परिसर शहर के केशव देव मंदिर के परिसर से मिला हुआ है।

पुलिस ने शहर में धारा 144 लागू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब