लाइव न्यूज़ :

सोमवार से पुनः चलेगी मथुरा-अलवर-मथुरा सवारी गाड़ी, आगरा फोर्ट-लखनऊ भी प्रतिदिन चलेगी

By भाषा | Updated: June 19, 2021 16:02 IST

Open in App

मथुरा, 19 जून उत्तर प्रदेश के मथुरा जंक्शन से चलकर अलवर तक जाने वाली सवारी गाड़ी अब पुनः सोमवार से प्रारंभ की जा रही है। यह गाड़ी प्रतिदिन मथुरा से अलवर एवं अलवर से मथुरा के बीच चलेगी। इसके अलावा आगरा फोर्ट से लखनऊ जाने वाली सवारी गाड़ी भी 21 जून से प्रारंभ हो रही है और अब यह ट्रेन पांच दिन के स्थान पर सातों दिन चलेगी।

उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मण्डल कार्यालय के जन संपर्क अधिकारी ने बताया कि कोरोना के चलते जिन ट्रेनों का संचालन स्थगित कर दिया गया था, उनमें से कुछ कुछ का परिचालन यात्रियों की सुविधा के लिये पुनः प्रारंभ किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मथुरा से अलवर की ओर जाने वाली सवारी गाड़ी का परिचालन सोमवार से पुनः प्रारंभ किया जा रहा है और यह गाड़ी पूर्व निर्धारित समयानुसार प्रतिदिन चला करेगी।

अधिकारी ने बताया कि इसके अतिरिक्त आगरा फोर्ट स्टेशन से टूंडला होकर लखनऊ जाने वाली 02180 इंटरसिटी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन सुबह 6.30 बजे से चलकर 12.25 पर लखनऊ पहुंचेगी तथा लखनऊ से 13.55 बजे चलकर रात 21.49 पर आगरा फोर्ट आयेगी । उन्होंने बताया कि यह गाड़ी पांच दिन की बजाये रोज चलेगी ।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार, आगरा फोर्ट स्टेशन से ही अजमेर के लिए जाने वाली 04195 अजमेर इंटरसिटी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का भी परिचालन एक बार फिर से शुरू होगी जो रोजाना सुबह छह बजे चलकर 12.45 बजे अजमेर पहुंचेगी और उसी दोपहर 14.55 बजे अजमेर से चलकर 21.40 बजे आगरा फोर्ट स्टेशन पहुंचेगी ।

उन्होंने बताया कि यह गाड़ी भी अब पांच दिन के स्थान पर प्रतिदिन चला करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित