मथुरा : बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 29, 2021 22:30 IST2021-09-29T22:30:29+5:302021-09-29T22:30:29+5:30

Mathura: Accused of raping girl arrested | मथुरा : बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

मथुरा : बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

मथुरा, 29 सितंबर उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के एक गांव से सस्ते दामों में कूलर व फ्रिज दिलाने का बहाना कर बच्ची को अपने साथ आगरा ले जाने एवं उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने पास के ही एक गांव से बुधवार को गिरफ्तार किया।

गत सप्ताह हुई इस घटना में युवक उक्त लड़की को उस समय उसके घर से अपने साथ ले गया था, जब उसके माता-पिता मजदूरी करने गए हुए थे तथा दादा-दादी ही घर पर थे।

पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक लड़की को पहले मथुरा के बस स्टैण्ड पर ले गया और फिर वहां से बस में बैठाकर आगरा ले गया। जहां रात में गांव के बाहर खेतों में उसे छिपाकर रखा और दुष्कर्म को अंजाम दिया। इसके बाद वह बच्ची को आगरा के यमुना पार क्षेत्र में एक जगह बैठाकर कहीं चला गया। जहां से पुलिस ने उसे बरामद किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया, इस मामले में आरोपी 42 वर्षीय राजू को बुधवार को चुरमुरा गांव के निकट से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया, जांच में यह भी पता चला है कि राजू ने कई अन्य के साथ भी सस्ते घरेलू उपकरण दिलाने के नाम पर ठगी की है।उसके खिलाफ मथुरा के वृन्दावन एवं आगरा जनपद के अन्य थानों में चार अन्य मामले भी दर्ज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mathura: Accused of raping girl arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे