लाइव न्यूज़ :

मथुरा : फर्जी दरोगा बन ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 2, 2021 20:57 IST

Open in App

मथुरा, दो अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मथुरा से पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी दरोगा बनकर ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय अधिवक्ता हेमंत कुमार भारद्वाज ने गिरफ्तार शख्स पर फर्जी उप निरीक्षक बन करीब छह लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया था। उन्होंने इस मामले में नौ सितंबर को सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने शनिवार को बताया, भारद्वाज ने अपनी शिकायत में कहा था कि उनके भाई राहुल की शादी गाजियाबाद निवासी श्वेता के साथ हुई थी और शादी के एक माह बाद ही पति-पत्नी का विवाद हो गया और श्वेता मायके चली गई।

उन्होंने बताया शिकायत के मुताबिक, ‘‘18 अगस्त को राहुल को एक व्यक्ति ने फोन कर खुद को गाजियाबाद के सिहानी गेट थाने में तैनात उप निरीक्षक योगेंद्र कुमार बताया और जानकारी दी कि उसकी पत्नी ने गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है।’’

शिकायत के मुताबिक कथित उपनीरिक्षक ने समझौते के लिए चार लाख रुपये मांगे जिसमें से भारद्वाज ने एक लाख रुपये बताए गए खाते में डाल दिए। उसी शाम वर्दी में कथित दरोगा पुलिस लाइंस के सामने पेट्रोल पंप पर मिला और एक लाख रुपये लिए बाद में साढ़े चार लाख रुपये और वसूले और इसके बाद फोन बंद कर दिया।

एसएसपी ने बताया, शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने फर्जी उपनिरीक्षक को पकड़ने के लिए टीम बनाई और शुक्रवार रात करीब 11 बजे एनसीसी तिराहे के पास आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी जावेद अली के तौर पर की गई है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की सेंट्रो कार से वर्दी, योगेंद्र कुमार नाम का नेमप्लेट, फर्जी मुहर आदि बरामद की गई है। उसके पास से 1,37,500 रुपये नकद मिले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे