लाइव न्यूज़ :

मथुरा: पाइपलाइन में सेंध लगाकर बड़ी मात्रा में डीजल की चोरी का मामला सामने आया

By भाषा | Updated: May 20, 2021 14:14 IST

Open in App

मथुरा, 20 मई उत्तर प्रदेश की मथुरा जनपद में भारतीय तेल निगम के तेलशोधक कारखाने से जालंधर होकर उत्तर भारत के जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश व पंजाब आदि राज्यों को पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति करने वाली पाइपलाइन में सेंध लगाकर बड़ी मात्रा में डीजल चुराए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

मथुरा रिफाइनरी के पाइपलाइन डिवीजन के अधिकारियों की तहरीर पर छाता कोतवाली में मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी गई है। तहरीर में तेल की मात्रा के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है, परंतु अनुमान लगाया गया है कि चोरों ने कई हजार लीटर तेल चुरा लिया है।

थाना छाता के प्रभारी निरीक्षक रवि त्यागी ने बताया, ‘‘पाइपलाइन डिवीजन के मुख्य प्रबंधक श्रीश चंद्र वर्मा के अनुसार सोमवार की रात 12 बजकर 50 मिनट पर डीजल की सप्लाई के दौरान तेल का प्रेशर डाउन पाए जाने पर शट डाउन लेकर पाइपलाइन की पैट्रोलिंग की गई तो छाता थाना क्षेत्र के गांव रनवारी की सीमा में जंगल में पाइपलाइन में एक स्थान पर वॉल्व लगा मिला।’’

उन्होंने बताया कि वॉल्व में पाइप लगाकर पेट्रोलियम पदार्थों की चोरी की जा रही थी। वॉल्व को बंद कर पाइपलाइन को दुरुस्त कर दिया गया है और फिलहाल, उक्त पाइपलाइन से पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos