लाइव न्यूज़ :

मलंकारा ऑर्थोडॉक्स सीरियन चर्च के सर्वोच्च प्रमुख चुने गये मैथ्यूज मार सेविरियोस

By भाषा | Updated: October 14, 2021 19:50 IST

Open in App

तिरुवल्ला (केरल), 14 अक्टूबर डॉ मैथ्यूज मार सेविरियोस को बृहस्पतिवार को मलंकारा ऑर्थोडॉक्स सीरियन चर्च का सर्वोच्च प्रमुख चुना गया।

सेविरियोस ने बेसेलियोस मार थॉमस पाउलोज द्वितीय की जगह ली है जिनका इस साल जुलाई में निधन हो गया था। 72 वर्षीय पादरी सेविरियोस नये ‘कैथलिकोज और मलंकारा मेट्रोपॉलिटन’ होंगे जो गिरजाघर के सर्वोच्च प्रमुख का धार्मिक पद है।

उन्हें मलंकारा सीरियन क्रिस्चियन एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से चुना गया। यह मलंकारा ऑर्थोडॉक्स सीरियन चर्च के तहत आने वाले सभी प्रतिनिधियों और पादरियों की शीर्ष संस्था है।

बैठक का डिजिटल तरीके से आयोजन किया गया और इसमें दुनियाभर से 3091 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। चर्च के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

चर्च का मुख्यालय कोट्टायम में है। उसके प्रवक्ता फादर जॉन्स अब्राहम कोनट ने यहां पास में ही स्थित परुमाला में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद कहा, ‘‘केवल एक ही उम्मीदवार थे। कोई मतदान नहीं हुआ।’’

उन्होंने बताया कि सेविरियोस को बाद में आयोजित एक कार्यक्रम में विधिवत कैथलिकोज के पद पर आसीन किया जाएगा। तभी उनका नया नाम भी घोषित किया जाएगा।

चर्च के अनुसार ‘कैथलिकोज’ शब्द का अर्थ ‘आम प्रमुख’ या ‘आम बिशप’ है और इसे ‘यूनिवर्सल बिशप’ के समान माना जा सकता है। चर्च ने दावा किया, ‘‘पद और वरीयता क्रम चर्च में पैट्रियार्क के पद से भी कहीं अधिक पुराना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं