लाइव न्यूज़ :

कोविड जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में भी मातृ स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जानी चाहिये: विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: April 11, 2021 17:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के मौके पर विशेषज्ञों ने रविवार को कहा कि मातृ स्वास्थ्य एवं परिवार नियोजन सेवाओं से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिये और कोविड-19 महामारी जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में भी इन्हें प्राथमिकता दी जानी चाहिये।

प्रतिवर्ष 11 अप्रैल को महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी की जयंती पर राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जाता है।

विशेषज्ञों ने देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने की भी अपील की।

'पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया' की कार्यकारी निदेशक तथा जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ पूनम मुटरेजा ने कहा, ''हमने कोविड-19 महामारी के दौरान मातृ मृत्यु के मामलों में तेज वृद्धि देखी है। राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन ने मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को बाधित किया, जिसके परिणामस्वरूप संस्थागत प्रसव में गिरावट और महिलाओं की प्रसवपूर्व सेवाओं तक पहुंच में कमी आई है।''

उन्होंने कहा कि संक्रमित होने के डर और स्वास्थ्य सेवाओं के सीमित उपयोग के चलते युवा माताओं में अवसाद और चिंता बढ़ गई है, जिससे लंबे समय में महिलाओं और शिशुओं दोनों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव लड़ने की आशंका है।

मुटरेजा ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''मातृ स्वास्थ्य एवं परिवार नियोजन सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य प्रणाली को प्राथमिकता के आधार पर मजबूत करने की आवश्यकता है।''

'द कोअलिशन फॉर फूड एंड न्यूट्रीशन सिक्योरिटी' के कार्यकारी निदेशक डॉक्टर सुजीत रंजन का कहना है कि अभी तक यह नहीं पता चला है कि क्या अन्य आबादी की तुलना में गर्भवती महिलाओं के कोविड-19 की चपेट में आने की अधिक आशंका है।

उन्होंने कहा, ''इसके बावजूद, गर्भवती महिलाओं को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मेलजोल कम करने की सलाह दी जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं