लाइव न्यूज़ :

विवाहिता से दुष्कर्म व हत्या के आरोप में ममेरा भाई गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 23, 2021 21:13 IST

Open in App

जयपुर, 23 दिसंबर राजस्थान के जयपुर के तुंगा थाना इलाके में एक विवाहिता से दुष्कर्म व हत्या के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार युवक, पीड़िता का ममेरा भाई है और दोनों में कई साल से प्रेम प्रसंग था।

पुलिस के अनुसार आरोपी युवक ने दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार युवती की शादी सात महीने पहले हुई थी।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) प्रह्लाद सिंह कृष्णिया ने यहां बताया कि 21 दिसंबर को एक गांव में एक खेत में दबी अज्ञात युवती की लाश मिली थी। उन्होंने बताया कि शव मिलने के बाद पीड़िता के पिता ने 22 दिसंबर को मामला दर्ज करवाया कि उसकी बेटी 20 दिसंबर की रात को 3 तीन किलोग्राम चांदी तथा तीन तोला सोने के आभूषण तथा स्वयं की शादी के कपड़े लेकर घर से चली गई।

पुलिस ने जांच में पाया कि युवती का संबंध उसके मामा के बेटे से था। पुलिस के अनुसार इस संबंध में ममेरे भाई को पकड़ा गया और उसने पूछताछ में युवती से बलात्कार के बाद उसकी हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार युवती की शादी करीब सात माह पूर्व हुई थी जबकि तीन साल से उसका आरोपी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह