लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में माचिस उत्पादन इकाई में आग लगी, एक व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: March 13, 2021 23:07 IST

Open in App

विरुद्धनगर (तमिलनाडु), 13 मार्च तमिलनाडु के शिवकाशी में शनिवार को माचिस उत्पादन इकाई में आग लगने से एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि चार घायल श्रमिकों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां पुदुराजा (40) नाम के श्रमिक ने दम तोड़ दिया। वह आग में बुरी तरह से झुलस गया था।

उन्होंने बताया कि आग की चपेट में आए अन्य लोगों का उपचार चल रहा है, जिनमें एक महिला भी शामिल हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रसायनों के चलते उस कमरे में आग लग गई, जिसमें बच्चों के लिए रंगीन माचिस बनाई जा रही थी।

दमकल एवं बचाव कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने आग बुझाई तथा वहां फंसे श्रमिकों को निकाला।

पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब