माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जम्मू पहुंचे राहुल गांधी, कार्यकर्ताओं में भर रहे जोश, देखें वीडियो

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 9, 2021 20:10 IST2021-09-09T20:09:01+5:302021-09-09T20:10:17+5:30

कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को जम्मू पहुंचे। इस दौरान वह रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ी पर स्थित माता वैष्णो देवी के मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करेंगे।

Mata Vaishno Devi Temple congress Rahul Gandhi meets blessed Head Pujari and Aarti Pujari for see watch | माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जम्मू पहुंचे राहुल गांधी, कार्यकर्ताओं में भर रहे जोश, देखें वीडियो

राहुल गांधी माता वैष्णो देवी भवन में सुबह की आरती में भी शामिल होंगे

Highlightsजम्मू हवाई अड्डे पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष का पार्टी नेताओं ने स्वागत किया।राहुल गांधी ने कटड़ा से कार्यकर्ताओं के संग दोपहर के समय चढ़ाई शुरू कर दी।राहुल ने माता के भवन में आरती में शिरकत की।

जम्मूः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने वैष्णो देवी की यात्रा कर प्रदेश के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा है। वे आज से अपने 2 दिवसीय वैष्णो देवी की यात्रा पर हैं।

राहुल गांधी ने कटड़ा से कार्यकर्ताओं के संग दोपहर के समय चढ़ाई शुरू कर दी। राहुल ने माता के भवन में आरती में शिरकत की और रात को राहुल गांधी का रात को भवन में रुकने का कार्यक्रम है। राहुल गांधी माता वैष्णो देवी भवन में सुबह की आरती में भी शामिल होंगे और वहां भी माता वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड ने विशेष प्रबंध कर रखे हैं।

वे कल पैदल ही माता के भवन से नीचे उतरकर कांग्रेस नेताओं संग जम्मू पहुंचेंगे। जम्मू के त्रिकुटा नगर में जेके रिजाटर्स में राहुल गांधी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिल कर बैठक करेंगे। वैष्णो देवी की यात्रा पर जाने के लिए वे दोपहर को जम्मू पहुंचे थे। आधार शिविर कटड़ा में उन्होंने वहां पर मौजूद पत्रकारों से साफतौर पर कहा कि मैं यहां माता की पूजा करने आया हूं।

मैं यहां कोई राजनीतिक टिप्पणी नहीं करना चाहता। यह सच है कि 42 वर्ष के उपरांत गांधी परिवार का सदस्य यानी कि राहुल गांधी वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाने पहुंचे हैं। इससे पहले 1975 में इंदिरा गांधी द्वारा लगाई गई इमरजेंसी के उपरांत हुए चुनावों में हार के उपरांत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पार्टी की जीत की कामना को लेकर अपने योग गुरु स्वामी धीरेंद्र ब्रह्मचारी के साथ वर्ष 1977 में कटड़ा से पैदल मां वैष्णो देवी के भवन पहुंची थीं।

वैष्णो देवी के चरणों में कांग्रेस पार्टी की जीत की कामना की थी। इसके उपरांत कांग्रेस पार्टी की जीत तथा एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने पर इंदिरा गांधी वर्ष 1979 में अपने पुत्र संजय गांधी तथा कांग्रेस नेता बलराम जाखड़ के साथ वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाने पहुंचे थी। अब गांधी परिवार के सदस्य राहुल गांधी वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाने पहुंचे हैं।

इससे पहले माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए आए राहुल गांधी का जम्मू पहुंचने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। राहुल गांधी के स्वागत में कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह से ही जम्मू एयरपोर्ट के बाहर पहुंचना शुरू हो गए थे और जैसे ही राहुल जम्मू एयरपोर्ट के बाहर पहुंचे तो वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन पर पुष्प वर्षा कर जम्मू में पहुंचने का स्वागत किया।

Web Title: Mata Vaishno Devi Temple congress Rahul Gandhi meets blessed Head Pujari and Aarti Pujari for see watch

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे