लाइव न्यूज़ :

एमएटी ने पुलिस अधिकारी दया नायक के तबादले पर रोक लगाई

By भाषा | Updated: May 12, 2021 22:27 IST

Open in App

मुंबई, 12 मई ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ पुलिस निरीक्षक दया नायक ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र प्रशासनिक अधिकरण (एमएटी) ने शहर से बाहर उनका तबादला किए जाने पर रोक लगा दी है।

करीब 80 ‘मुठभेड़ों’ को अंजाम देने वाले हाई-प्रोफाइल अधिकारी, नायक को हाल ही में पूर्वी महाराष्ट्र के गोंडिया में स्थानांतरित कर वहां जिला जाति प्रमाण-पत्र सत्यापन समिति में तैनात किया गया था।

वह मुंबई में महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) की जूहू इकाई का नेतृत्व कर रहे थे और एटीएस की उस टीम का हिस्सा थे जो उद्योगपति मुकेश अंबानी के यहां स्थित आवास के पास विस्फोटक सामग्रियों से भरी एसयूवी मिलने के मामले की जांच कर रही थी।

उन्होंने तबादले के आदेश को चुनौती देते हुए अधिकरण (एमएटी) का रुख किया था।

नायक ने संवाददाताओं से कहा, “एमएटी ने गोंडिया में मेरे तबादले पर रोक लगा दी है और मुझे एटीएस मुंबई के साथ काम जारी रखने का निर्देश दिया है।”

इस घटनाक्रम की पुष्टि के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से संपर्क नहीं हो सका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र