लाइव न्यूज़ :

2020 में मुम्बई में बडे पैमाने पर बिजली जाना एक साइबर हमला था, विध्वंसक कृत्य था: राउत

By भाषा | Updated: March 1, 2021 20:29 IST

Open in App

मुम्बई, एक मार्च महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने प्राथमिक सूचना का हवाला देते हुए कहा कि पिछले साल अक्टूबर में ‘‘साइबर हमले’’ के चलते मुम्बई बड़े पैमाने पर अचानक बिजली गुल हो गयी थी और यह ‘‘विध्वंस’’ का कृत्य था।

पिछले साल 12 अक्टूबर को ग्रिड फेल हो जाने से यहां बड़े पैमाने पर बिजली चली गयी थी, ट्रेनें जहां थीं, वहीं रूक गयी थीं, कोविड-19 महामारी के चलते घर से काम करने वालों का काम बाधित हेा गया था और आर्थिक गतिविधि पर बुरा असर पड़ा था।

यहां विधानभवन के बाहर राउत ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य सरकार, महाराष्ट्र विद्युत विनियामक आयोग और केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण ने बिजली गुल हो जाने की इस घटना की जांच के लिए अलग अलग समितियां बनायी थीं और उनकी रिपोर्टें मिल गयी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘तब हमने साइबर सेल से शिकायत की थी और उनकी रिपोर्ट का इंतजार है। लेकिन मेरे पास जो प्राथमिक सूचना है, उसके हिसाब से निश्चित ही यह साइबर हमला था और यह विध्वंस था।’’

कांग्रेस के मंत्री राउत ने अधिक ब्योरा नहीं दिया।

उनकी टिप्पणी अमेरिका की एक कंपनी की इस रिपोर्ट के बीच आयी है जिसमें दावा किया गया है कि पिछले साल लद्दाख में सीमा तनाव के बीच चीन सरकार से संबद्ध एक समूह ने मालवेयर के मार्फत भारत की अहम विद्युत ग्रिड प्रणाली को निशाना बनाया था।

उस रिपोर्ट में यह संशय प्रकट किया गया था कि मुम्बई में बड़े पैमाने पर बिजली गुल होना कहीं इस ऑनलाइन घुसपैठ का परिणाम तो नहीं था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर