लाइव न्यूज़ :

मुंबई में आवासीय इमारत में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: June 4, 2021 15:06 IST

Open in App

मुंबई, चार जून मुंबई के पश्चिमी उपनगर ओशिवारा में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में शुक्रवार की सुबह भीषण आग लग गयी। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हादसे में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। आग छह मंजिला आशियाना टावर के एक हिस्से में सुबह आठ बजे लगी थी और इसके प्रथम तल पर फैल गयी।

एक स्थानीय पार्षद ने बताया कि एक बड़ा हादसा टल गया क्योंकि सीएनजी फिलिंग स्टेशन इमारत के पास में स्थित है।

अधिकारी ने बताया कि दमकल की आठ गाड़ियों और टैंकरों को आग बुझाने के काम में लगाया गया और लगभग चार घंटे के प्रयासों के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

दमकल अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन स्थानीय निवासियों को संदेह है कि इसका कारण शार्ट सर्किट था।

स्थानीय पार्षद राजू पेडनेकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि आग लगने से पहले इमारत के निवासियों ने कुछ तेज आवाज सुनी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘एक सीएनजी पंप इमारत और एक स्कूल के बीच स्थित है। यदि आग यहां तक फैल जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां