लाइव न्यूज़ :

मुंबई में बेकरी में लगी भीषण आग

By भाषा | Updated: July 6, 2021 16:31 IST

Open in App

मुंबई, छह जुलाई मुंबई के उपनगर कुर्ला में स्थित एक बेकरी में मंगलवार दोपहर भीषण आग लग गई, लेकिन अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कुर्ला पश्चिम में पाइपलाइन रोड पर टिटवाला परिसर स्थित बेकरी में दोपहर करीब ढाई बजे आग लग गई। दमकल की कम से कम आठ गाड़ियां और टैंकर मौके पर पहुंचे।

अधिकारी ने बताया, "किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।"

उन्होंने बताया कि घटना का प्रथम दृष्टया कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।

एक स्थानीय निवासी ने बताया कि परिसर झुग्गियों से घिरा हुआ है और आग बगल की चॉल तक फैल गई है।

इस बीच, परिसर में संकरी गली होने के कारण दमकल की गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में मुश्किल हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?