लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

By भाषा | Updated: November 24, 2020 21:46 IST

Open in App

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) , 24 नवंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में सुरक्षा बलों ने 50 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया है। अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल नक्सली बारूदी सुरंग बनाने में करते हैं।

राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आत्मसमर्पण कर चुके एक नक्सली से मिली जानकारी के बाद सुरक्षा बलों ने जिले के औंधी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेटातोडके गांव के निकट एक जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली से मिली जानकारी के बाद औंधी क्षेत्र में डीआरजी और जिला बल के संयुक्त दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था। बाद में दल ने मेटातोडके गांव के जंगल में प्लास्टिक के एक ड्रम से 50 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट बरामद की। ड्रम को जमीन में गढ़ाकर रखा गया था।

उन्होंने बताया कि अमोनियम नाइट्रेट को नक्सलियों ने पुलिस दल को नुकसान पहुंचाने के लिए रखा था, लेकिन सुरक्षा बलों की सुझबूझ और सतर्कता के कारण नक्सलियों के मंसूबों को विफल करने में सफलता मिली है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अमोनियम नाइट्रेट को सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए नष्ट कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में जिले के गातापार थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोहाबाहरा गांव के निकट एक जंगल से भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल और जिला बल के संयुक्त दल ने हथियार बरामद किए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गातापार थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल ने कौहाबाहरा गांव के जंगल में प्लास्टिक के एक ड्रम से हथियार, तार, बैटरी और अन्य सामान बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर