लाइव न्यूज़ :

पुरी के बालंगा पुलिस थाने में भीषण धमाका, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: September 28, 2021 12:55 IST

Open in App

पुरी, 28 सितंबर ओडिशा के पुरी जिले में कल रात बालंगा पुलिस थाने के भीतर हुए भीषण धमाके में थाना बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

भीषण विस्फोट के कारण थाने की इमारत की छत और दीवारों का एक हिस्सा टूट गया। थाने की इमारत की दीवार के चारों ओर दरारें बन गईं।

पीपली उपसंभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) देबब्रत बराल ने कहा, “धमाके के वक्त थाने में एक पुलिसकर्मी मौजूद था हालांकि, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।”

उन्होंने कहा कि खुशकिस्मती से, अन्य पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे क्योंकि वे पीपली निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव की ड्यूटी पर बाहर थे, जहां 30 सितंबर को मतदान होना है।

विस्फोट के सही कारण का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस को संदेह है कि पुलिस स्टेशन के अंदर "मालखाना" में पहले से जब्त और संग्रहित विस्फोटक सामग्री से धमाका हुआ होगा।

हादसे के दौरान मौजूद संतरी सरोज बहेरा ने कहा कि जोरदार धमाका सुनते ही वह वहां से भाग गया और बच गया। उसने कहा, "इमारत के एक हिस्से के उड़ने से पहले मैं वहां से निकल गया था।"

थाने में कंप्यूटर, फर्नीचर एवं अन्य सामग्री समेत कई दस्तावेज क्षतिग्रस्त हो गए और सामान भी आग में नष्ट हो गए।

पुलिस ने बताया कि पुरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कंवर विशाल सिंह और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घटना की जांच के लिए वैज्ञानिक टीम को लगाया गया है।

विस्फोट से इलाके में दहशत फैल गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह