लाइव न्यूज़ :

सामूहिक विवाह कार्यक्रम से दहेज प्रथा और बाल विवाह पर रोक लगती है : योगी

By भाषा | Updated: November 29, 2021 15:27 IST

Open in App

लखनऊ, 29 नवंबर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रमों से बाल विवाह पर रोक लगती है और दहेज की कुप्रथा पर भी इससे अंकुश लगता है।

गोरखपुर मंडल के गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया और कुशीनगर जिले के 2,503 जोड़ों के लिए सोमवार को कुशीनगर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित करते हुए योगी ने , ''जब सामूहिक विवाह कार्यक्रम के माध्यम से कोई कन्या वैवाहिक बंधन में बंधती है तो दो चीजें होती हैं, एक तो बाल विवाह नहीं हो सकता और दूसरा दहेज की कुप्रथा पर भी प्रहार होता है।''

उन्होंने दावा किया, ''हमारी सरकार में अपने-पराए का भेद समाप्त हुआ है। आज का ये सामूहिक विवाह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्र ''सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबके प्रयास'' का परिणाम है।''

उन्होंने पूर्ववर्ती सपा और बसपा की सरकारों को लक्ष्य करते हुए कहा, ''पिछली सरकारों में सरकार की योजनाओं का लाभ न किसान को और न ही युवाओं को मिल पाता था लेकिन 2017 के बाद प्रदेश के अंदर हर गरीब को शासन की योजनाओं के साथ जोड़ा गया और उन्हें योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।’’

योगी ने कहा कि 2503 कन्याओं के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कन्यादान की रस्म को देखने का लोगों को अवसर मिला है और इसमें न जाति, न मत और मजहब, न क्षेत्र और न भाषा का भेद है। विभागीय योजना के अंतर्गत जो भी आया, उन्हें इसका लाभ मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने इस सामूहिक विभाग के लिए श्रम विभाग और श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के प्रयासों की सराहना की और नव वर वधुओं को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि जिनके अभिभावक इस बात के लिए चिंतित होते थे कि शादी में खर्च होने वाली इतनी बड़ी रकम कहां से लाएंगे, इस पर उप्र सरकार के श्रम और सेवायोजन विभाग ने पूरे कार्यक्रम को जितने भव्य तरीके से संपन्न किया है वह अभिनंदनीय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल