लाइव न्यूज़ :

नकाबपोश लुटेरों ने बंदूक की नोक पर पेट्रोल पंप कर्मी से 23 हजार रुपये लूटे

By भाषा | Updated: February 21, 2021 14:46 IST

Open in App

जयपुर, 21 फरवरी जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र में बीती रात एक पेट्रोल पंप पर चार नकाबपोश लुटरों ने बंदूक की नोक पर वहां कार्यरत कर्मी से 23 हजार रूपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।

पुलिस ने रविवार को बताया कि मानसरोवर स्थित एक पेट्रोल पंप पर शनिवार आधी रात को दो अलग-अलग दुपहिया वाहनों से आये चार नकाबपोश लुटेरों में से एक ने बंदूक की नोक पर पेट्रोल आपूर्ति करने वाले एक युवक से एकत्रित धन राशि का बैग सौंपने को कहा।

उन्होंने बताया कि पूरा घटनाक्रम पेट्रोल पंप पर स्थापित सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गया। पुलिस ने उसके आधार पर मामला दर्ज किया है।

मुहाना थानाधिकारी लखन सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप संचालित करने वाले की ओर से दर्ज शिकायत के आधार पर एक मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायत के मुताबिक लुटेरे 23 हजार रूपये लूट कर फरार हो गये, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे