लाइव न्यूज़ :

कोयंबटूर में नकाबपोश गिरोह के सदस्यों ने घर में लूटपाट की

By भाषा | Updated: November 18, 2021 16:45 IST

Open in App

कोयंबटूर, 18 अक्टूबर तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक गिरोह के चार नकाबपोश सदस्य बृहस्पतिवार तड़के एक घर में घुसे और एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया तथा सोने के गहने और दो लाख रुपये नकद लूट लिए।

पुलिस ने बताया कि 62 वर्षीय राजशेखर और उनकी पत्नी शांति घर के भूतल पर सो रहे थे। इसी दौरान गिरोह के सदस्य दरवाज़ा तोड़कर घर में घुस गए।

उन्होंने बताया कि एक चोर ने राजशेखर के सिर पर डंडे से प्रहार किया और घर में रखे ज़ेवरात और नकद लेकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि इस बीच शांति जाग गईं और उन्होंने घर की पहली मंजिल पर सो रहे एक रिश्तेदार को उठाया जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस के मुताबिक, पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और राजशेखर को अस्पताल लेकर गए।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, खोजी कुत्ते और उंगलियों के निशान के विशेषज्ञों ने मौका-ए-वारदात का मुआयना किया। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि बुजुर्ग दंपति ने घर बेचकर जर्मनी में रह रही अपनी बेटी के पास जाकर रहने की योजना बनाई थी। इस बीच कई लोग घर खरीदने के लिए उसे देखने आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं