लाइव न्यूज़ :

झारखंड में चलाया गया मास्क जांच अभियान

By भाषा | Updated: March 18, 2021 20:43 IST

Open in App

रांची,18 मार्च, झारखंड में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर महामारी के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए पूरे राज्य में बृहस्पतिवार को मास्क जांच अभियान चलाया गया।

इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव कमल किशोर सोन ने सभी जिला उपायुक्तों को निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि मास्क जांच अभियान के दौरान अगर कोई व्यक्ति बिना मास्क लगाए मिलता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

स्वास्थ्य सचिव ने राज्य में कोरोना वायरस का पता लगाने के लिए कम नमूनों की जांच को लेकर भी नाराजगी जताई है और जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

सभी उपायुक्तों को निर्देश देते हुए स्वास्थ्य सचिव ने कहा है कि राज्य में बिना रोकटोक के लोगों की आवाजाही की वजह से कुछ हफ्तों में कोरोना वायरस के मामले बढ़े है।

स्वास्थ्य सचिव ने ऐसे सभी लोगों के नमूने लेने का निर्देश दिया है, जो दूसरे प्रदेशों से राज्य में आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी