लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट: जनता को वायरस के खिलाफ जागरूक करने के लिए 18 जून को ‘मास्क दिवस’ मनाएगी कर्नाटक सरकार

By भाषा | Updated: June 17, 2020 19:16 IST

कोरोना वायरस के कारण देश में लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच लोगों के बीच मास्क, सैनिटाइजर और हाथों को साबुन से धोने, सामाजिक दूरी बनाने को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कर्नाटक सरकार 18 जून को ‘मास्क दिवस’ मनाने जा रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने सोमवार को ‘मास्क दिवस’ के आयोजन की घोषणा की थी।दुनियाभर में इस बीमारी से अबतक 437,283 लेागों की मौत हुई है और इस लिहाज से भारत आठवें नंबर पर है।

बेंगलुरु: कर्नाटक सरकार कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में मास्क, सैनिटाइजर और हाथों को साबुन से धोने, सामाजिक दूरी बनाने को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 18 जून को ‘मास्क दिवस’ मनाने जा रही है। 

मुख्य सचिव टीएम विजय भास्कर ने आज जारी एक आदेश में सभी जिले और ताल्लुक प्रशासनों से इस संबंध में मार्च निकालने को कहा है जिसमें राज्य के जन प्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति और चिकित्साकर्मी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि मार्च का आयोजन जिला, ताल्लुक, पंचायत और वार्ड स्तर पर कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए राष्ट्रीय दिशानिर्देश के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए किया जाएगा और किसी भी कार्यक्रम में एक स्थान पर 50 से ज्यादा लोग जमा नहीं होंगे। 

मास्क पहनना और सामाजिक दूरी का पालन करना अनिवार्य

मार्च में हिस्सा लेने वाले लोगों के लिए मास्क पहनना और सामाजिक दूरी का पालन करना अनिवार्य है। मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने सोमवार को ‘मास्क दिवस’ के आयोजन की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि सरकार उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी जो मास्क नहीं पहनेंगे और सामाजिक दूरी का पालन नहीं करेंगे। ऐसा नहीं करने वाले पर 200 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और यह नियम पूरे राज्य में लागू है। 

बता दें कि कोरोना वायरस के कारण देश की स्थिति बेहद गंभीर है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में लगातार पांचवे दिन 10,000 से अधिक नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,43,091 हो गए जबकि 380 और लोगों के जान गंवाने के बाद मरने वालों की संख्या 9,900 हो गई। दुनियाभर में इस बीमारी से अबतक 437,283 लेागों की मौत हुई है और इस लिहाज से भारत आठवें नंबर पर है।

टॅग्स :कर्नाटकबीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो