लाइव न्यूज़ :

असम में बलात्कार के दो अलग-अलग मामलों में मस्जिद का इमाम, मंदिर का पुजारी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 24, 2021 22:40 IST

Open in App

नगांव/दीफू (असम), 24 जुलाई असम में बलात्कार के दो अलग-अलग मामलों में एक मस्जिद के इमाम तथा एक मंदिर के पुजारी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि होजई जिले में मस्जिद के इमाम ने छह वर्षीय एक बच्ची से शुक्रवार को उस समय कथित तौर पर बलात्कार किया, जब वह अपने घर में अकेली थी।

उन्होंने बताया कि लड़की की मां ने इस बारे में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद इमाम को गिरफ्तार कर लिया गया।

अदालत ने आज आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

वहीं, एक अन्य घटना में कर्बी आंगलांग जिले में 15 वर्षीय एक लड़की से एक पुजारी ने कथित तौर पर बलात्कार किया, जो अपने गांव में इंटरनेट कनेक्टिविटी ठीक न होने के कारण अपने स्कूल की ऑनलाइन परीक्षा के लिए पुजारी के घर ठहरी हुई थी।

पुलिस सूत्रों ने बतया कि लड़की से 22 जुलाई को कथित तौर पर बलात्कार किया गया और पुजारी ने उसे जबरन अपने घर रखा, लेकिन वह किसी तरह अपने गांव पहुंचने में सफल रही।

उन्होंने कहा कि लड़की के परिवार ने एक महिला संगठन से संपर्क किया जिसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और पुजारी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह