लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल हुई अलगाववादी नेता यासिन मलिक की पत्नी: पाकिस्तानी मीडिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 14, 2019 12:50 IST

जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता यासिन मलिक की पत्नी मशाल मलिक पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर इस्लामाबाद में आयोजित फ्लैग होस्टिंग सेरेमनी में शामिल हुई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएनआईए ने जेकेएलएफ प्रमुख मलिक को 10 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। । केंद्र सरकार ने पिछले महीने मलिक के संगठन जेकेएलएफ पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

कश्मीर के अलगाववादी नेता यासिन मलिक की पत्नी मशाल मलिक बुधवार को पाकिस्तान के  स्वतंत्रता दिवस पर वहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं। समाचार एजेंसी एएनआई ने खबर पाकिस्तानी मीडिया का हवाला देते हुए यह बात बताई है। यह भी बताया जा रहा है कि इस्लामाबाद में आयोजित फ्लैग होस्टिंग सेरेमनी के दौरान मशाल ने संबोधन किया है।

बता दें कि जम्मू में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक अदालत द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ करने की इजाजत दिये जाने के बाद एनआईए ने जेकेएलएफ प्रमुख मलिक को 10 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। 

मलिक को पुलिस संरक्षण में तिहाड़ जेल में स्थानांतरित किया गया था। इससे पहले उसे फरवरी में जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा एहतियातन हिरासत में लिया गया था और जम्मू की कोट बलवल जेल में भेजा गया था। केंद्र सरकार ने पिछले महीने मलिक के संगठन जेकेएलएफ पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। मलिक के खिलाफ सीबीआई ने भी मुकदमे दर्ज कर रखे हैं। ये मामले पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रुबिया सईद के 1989 में हुए अपहरण और 1990 में वायुसेना के चार कर्मियों की हत्या से संबंधित है। पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती सईद की बेटी का अपहरण किया था। जिसके बदले में भारत को कई कुख्यात आतंकियों को छोड़ना पड़ा था। इसके बाद जेकेएलएफ को कश्मीर में बैन कर दिया गया था।

एनआईए के मुताबिक सिर्फ श्रीनगर में ही यासिन की 12 संपत्तियां हैं। इसके अलावा उसके रिश्तेदारों के नाम पर भी करोड़ों की संपत्ति होने की की खबर है। कश्मीर के युवाओं को आजादी के नाम पर भड़काने वाले यासिन मलिक का श्रीनगर में मॉल भी है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह