लाइव न्यूज़ :

मरवाही उपचुनाव: अजीत जोगी के गढ़ में आदिवासी सर्जन BJP के उम्मीदवार

By भाषा | Updated: October 11, 2020 21:46 IST

कांग्रेस और जेसीसी (जे) द्वारा अपने उम्मीदवारों की घोषणा की जानी अभी बाकी है। इस उपचुनाव के लिये नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर है।

Open in App
ठळक मुद्देमरवाही विधानसभा सीट पर तीन नवंबर को होने जा रहे उपचुनाव में डॉ गंभीर सिंह को उम्मीदवार बनाये जाने की रविवार को घोषणा की।जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रमुख एवं इस सीट से विधायक अजीत जोगी का इस साल मई में निधन होने के बाद यह उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी है।

रायपुर: भाजपा ने आदिवासी बहुल मरवाही विधानसभा सीट पर तीन नवंबर को होने जा रहे उपचुनाव में डॉ गंभीर सिंह को उम्मीदवार बनाये जाने की रविवार को घोषणा की। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रमुख एवं इस सीट से विधायक अजीत जोगी का इस साल मई में निधन होने के बाद यह उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘मरवाही उपचुनाव के लिये भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को नयी दिल्ली में डॉ गंभीर सिंह के नाम पर मुहर लगाई।’’

मरवाही में कंवर और गोंड आदिवासी समुदाय के लोग काफी संख्या में रहते हैं। प्रवक्ता ने बताया, ‘‘सिंह गोंड समुदाय से हैं और चिकित्सा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उन्हें ख्याति प्राप्त है।’’ कांग्रेस और जेसीसी (जे) द्वारा अपने उम्मीदवारों की घोषणा की जानी अभी बाकी है। इस उपचुनाव के लिये नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर है।

गौरतलब है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में जोगी ने इस सीट पर भाजपा की अर्चना पोर्ते को 46,462 वोटों के अंतर से हराया था, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहे थे। जोगी, 2000 में नवगठित राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बने थे। वह 2001 में इस सीट पर हुए उपचुनाव में विजयी हुए थे। वह 2003 और 2008 के विधानसभा चुनाव में भी इस सीट से विजयी घोषित किये गये। इसके बाद 2013 में जोगी के बेटे अमित जोगी ने जीत दर्ज की।

वहीं, 2016 में अजीत जोगी ने कांग्रेस छोड़ दी और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का गठन किया। वह जेसीसी (जे) के उम्मीदवार के तौर पर 2018 के चुनाव में एक बार फिर मरवाही सीट से जीते थे। 

टॅग्स :उपचुनावछत्तीसगढ़भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह