लाइव न्यूज़ :

मरू महोत्सव जैसलमेर में 24 से 27 फरवरी तक आयोजित होगा

By भाषा | Updated: February 15, 2021 20:06 IST

Open in App

जैसलमेर (राजस्थान), 15 फरवरी विख्यात मरु महोत्सव का 24 फरवरी से 27 फरवरी तक राजस्थान के जैसलमेर जिले में आयोजन किया जायेगा।

मरु महोत्सव के सफल आयोजन, कार्यक्रमों के निर्धारण एवं तैयारियों को लेकर जिला कलक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मरु महोत्सव का लोगो जारी किया गया। उन्होंने बताया कि इस बार मरु महोत्सव ‘‘ नया साल, नयी उम्मीद, नया जश्न’’ की थीम पर केन्द्रित है।

बैठक के दौरान मरु महोत्सव में होने वाले विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों जैसे रम्मत नाटक, घुड़दौड़, विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं, चित्रकला, हेरीटेज वॉक, लोक नृत्य, मिस मूमल, मिस्टर डेजर्ट, सांस्कृतिक प्रोग्राम, पणिहारी मटका रेस, कैमल पोलो आदि को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। महोत्सव के अन्तर्गत विभिन्न चार स्थानों खुहड़ी, गड़ीसर, जैसलमेर एवं सम में स्टार नाईट का आयोजन किया जाएगा।

जिला कलक्टर मोदी ने जिले के सभी लोगों से मरु महोत्सव के दौरान मकानों को सजाने और उनके सामने रंगोली बनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि मरु महोत्सव के दौरान स्वयं के घरों को सजाने पर प्रशासन द्वारा उचित पुरस्कार दिया जायेगा।

मोदी ने मरु महोत्सव को जैसलमेर की पहचान बताया और कहा कि इस वर्ष मरु महोत्सव के दौरान रात्रि पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

मोदी ने बताया कि मरु महोत्सव-2021 का लाईव प्रसारण यु-ट्युब पर किया जायेगा। मरु महोत्सव के प्रतिदिन होने वाले प्रोग्रामों की जानकारी के लिए शहर में रेलवे स्टेशन, एयर पोर्ट एवं अन्य स्थानों पर डिजिटल वाल लगायी जायेगी, जिससे पर्यटकों को मरु महोत्सव में होने वाले प्रोग्रामों की जानकारी हो सकेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे