लाइव न्यूज़ :

बारूदी सुरंग की चपेट में आने से शहीद हुए सैन्यकर्मी का अंतिम संस्कार हुआ

By भाषा | Updated: January 25, 2021 14:50 IST

Open in App

सहारनपुर (उत्तरप्रदेश), 25 जनवरी जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बारूदी सुरंग की चपेट में आकर शहीद हुए निशांत शर्मा का सोमवार को सहारनपुर जिले में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

उत्तर प्रदेश के मंत्री धर्म सिंह सैनी और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों समेत हजारों लोगों ने जवान को श्रद्धांजलि दी।

शहीद निशांत शर्मा का अन्तिम संस्कार अम्बाला रोड स्थित श्मशान घाट पर किया गया। हाथों मे तिरंगा लिये लोग ‘जब तक सूरज चांद रहेगा निशांत शर्मा तेरा नाम रहेगा’ के नारे लगा रहे थे। सेना की एक टीम ने श्मशान घाट पहुंचकर शहीद को श्रद्धांजलि दी।

सहारनपुर के शारदा नगर निवासी निशांत शर्मा (30) जम्मू कश्मीर में तैनात थे और पिछले सोमवार को उधमपुर में गश्त के दौरान बारूदी सुरंग की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। जम्मू के सैन्य अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था लेकिन रविवार को उनकी मौत हो गयी।

सहारनपुर के जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया, ‘‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद के परिजन को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद और परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी तथा सहारनपुर जिले की एक सड़क शहीद निशांत शर्मा के नाम पर करने की घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग