पाकिस्तान की गोलाबारी में शहीद जवान की नागपुर में पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि

By भाषा | Updated: November 16, 2020 16:17 IST2020-11-16T16:17:49+5:302020-11-16T16:17:49+5:30

Martyred jawans in Pakistan shelling cremation with full state honors in Nagpur | पाकिस्तान की गोलाबारी में शहीद जवान की नागपुर में पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि

पाकिस्तान की गोलाबारी में शहीद जवान की नागपुर में पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि

नागपुर, 16 नवंबर जम्मू-कश्मीर में पिछले हफ्ते पाकिस्तानी सैनिकों की गोलेबारी में शहीद हुए सेना के जवान भूषण रमेशराव सतई की अंत्येष्टि सोमवार को महाराष्ट्र के नागपुर जिले में उनके गृह स्थल पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ की गई।

जिले के सूचना अधिकारी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि जिले में कतोल कस्बे के रहने वाले सतई (28) मराठा लाइट इन्फेंटरी में नायक पद पर तैनात थे। उनकी पार्थिव देह रविवार शाम नागपुर लाई गई। पार्थिव शरीर को शहर की सेना छावनी में रखा गया था।

सोमवार सुबह महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख, ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने सैनिक की पार्थिव देह पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सतई को सेना के वरिष्ठ अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों और नागपुर प्रशासन के अधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि दी।

बाद में सतई के पार्थिव शरीर को कतोल ले जाया गया जहां सैकड़ों लोग उनकी अंत्येष्टि में शामिल हुए।

देशमुख ने संवाददाताओं को बताया कि महाराष्ट्र के दो जवान सतई और ऋषिकेश जोंधले पाकिस्तान की गोलाबारी में शहीद हुए हैं। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार की ओर से दोनों जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सतई के पिता श्रमिक हैं। सतई 2011 में सेना में भर्ती हुए थे।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के गुरेज और उरी सेक्टरों में नियंत्रण रेखा से लगे क्षेत्रों में पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में सुरक्षा बलों के पांच कर्मी और छह आम नागरिकों की मौत हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Martyred jawans in Pakistan shelling cremation with full state honors in Nagpur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे