लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमले पर बोले अमित शाह- सीआरपीएफ जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा

By भाषा | Updated: February 17, 2019 16:58 IST

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में बृहस्पतिवार को हुए एक आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए। कांग्रेस और राजग के पूर्व सहयोगी दल असम गण परिषद की आलोचना करते हुए शाह ने कहा...

Open in App

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को लखीमपुर (असम) में कहा कि जम्मू कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। साथ ही, केंद्र की भाजपा सरकार पिछले कांग्रेस शासन के उलट सुरक्षा के किसी भी मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेगी। शाह ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह नृशंस हमला पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने किया और उन्हें किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। 

उन्होंने कहा, ‘‘यह कायराना हरकत पाकिस्तानी आतंकवादियों ने किया है। उनका (जवानों का) बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। यह भाजपा सरकार है और नरेंद्र मोदी सरकार किसी भी सुरक्षा मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेगी।’’ 

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में बृहस्पतिवार को हुए एक आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए। कांग्रेस और राजग के पूर्व सहयोगी दल असम गण परिषद की आलोचना करते हुए शाह ने कहा कि दोनों ही दलों ने 1985 में ‘‘असम संधि’’ पर हस्ताक्षर होने के बाद ज्यादातर समय सत्ता में रहने के बावजूद इस संधि को लागू करने के लिए कुछ नहीं किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम असम को दूसरा कश्मीर नहीं बनने देंगे। यही वजह है कि हम एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजी) लेकर आए। हम एनआरसी की मदद से हर घुसपैठिये को वापस भेजेंगे। हम उसके लिए कटिबद्ध हैं।’’ विवादास्पद नागरिकता (संशोधन) विधेयक के संदर्भ में भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इस बारे में दुष्प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘यह केवल पूर्वोत्तर की बात नहीं है, बल्कि पूरे देश में रह रहने वाले सभी शरणार्थियों की बात है। असम में जिस तरह जनसांख्यिकी बदल रही है, वैसे में नागरिकता विधेयक के बगैर राज्य के लोग बड़े खतरे में पड़ जाएंगे।’’ 

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाअमित शाहइंडियापाकिस्तानजम्मू कश्मीरसीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया