लाइव न्यूज़ :

राजकीय सम्मान के साथ हुआ शहीद नायक रितेश पाल का अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: August 1, 2021 17:42 IST

Open in App

प्रतापगढ़ (उप्र), एक अगस्‍त हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन के दौरान शहीद हुए नायक रितेश पाल का प्रतापगढ़ जिले के अंतू क्षेत्र के पूरे भैया स्थित उनके पैतृक गांव में पूरे राजकीय सम्‍मान के साथ रविवार को अंतिम संस्‍कार किया गया।

सेना के इंजीनियरिंग कोर में नायक पद पर तैनात रितेश पाल हिमाचल प्रदेश के मनाली में तैनात थे और मनाली-लेह राजमार्ग पर शुक्रवार को सड़क से मशीन द्वारा बर्फ हटवा रहे थे जब अचानक पहाड़ का टुकड़ा गिरने के कारण वह लगभग सौ फीट गहरी खाई में गिर गए। सेना के जवानों ने उन्हें बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

सेना के जवान पाल का शव लेकर यहां उनके पैतृक गाव पूरे भैया पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर को दर्शन के लिए रखा गया। इस दौरान हजारों की भीड़ मौजूद रही। जिलाधिकारी डॉ नितिन बंसल, पुलिस अधीक्षक सत्यपाल अंतिल, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) सुरेन्द्र कुमार द्विवेदी, सांसद संगम लाल गुप्ता, विधायक राजकुमार पाल पार्थिव ने पुष्प चक्र चढ़ा कर श्रद्धांजलि दी।

अंतिम संस्कार घर के निकट बने अंत्येष्टि स्थल पर किया गया जहां रितेश के पिता मूलचन्द्र ने मुखाग्नि दी।

इससे पहले शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए रितेश पाल के शौर्य एव वीरता को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पाल के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए योगी ने कहा कि शोक की इस घड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार उनके साथ है। उन्हें हर संभव मदद प्रदान की जाएगी।

मुख्‍यमंत्री ने पाल के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और जिले की एक सड़क का नामकरण शहीद पाल के नाम पर करने की घोषणा की थी।

जिलाधिकारी डॉ बंसल ने बताया कि 35 लाख रुपये का चेक पाल की पत्नी और 15 लाख रुपये का चेक उनके पिता को सौंपा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह