लाइव न्यूज़ :

शहीद कर्नल का बेटा अबीर त्रिपाठी भी था देशभक्ति की भावना से प्रेरित

By भाषा | Updated: November 14, 2021 18:40 IST

Open in App

इंफाल, 14 नवंबर मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में शनिवार को आईईडी विस्फोटकों और गोलियों से हुए हमले में शहीद हुए असम राइफल्स की खुगा बटालियन के कमांडिंग अफसर (सीओ) कर्नल विप्लव त्रिपाठी का छह साल का बेटा अबीर त्रिपाठी भी अपने पिता की तरह देशभक्ति की भावना से प्रेरित था।

अपने स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की वेशभूषा में टोपी पहने और मूछें लगाए बालक अबीर के शब्द थे, ‘‘जिंदगी तो बस अपने दम पर ही जी जाती है, दूसरों के कंधे पर तो जनाज़ें उठते हैं।’’

अबीर, जिसके नाम का अर्थ है चमकीले रंग का पाउडर जोकि होली उत्सव के दौरान चेहरे पर लगाया जाता है और हवा में फेंका जाता है।

शनिवार सुबह हुई उग्रवादी हिंसा में असम राइफल्स की खुगा बटालियन के कमांडिंग अफसर (सीओ) कर्नल विप्लव त्रिपाठी, उनकी पत्नी अनुजा त्रिपाठी और उनके छह साल के बेटे अबीर त्रिपाठी के अलावा बल के चार अन्य कर्मियों की मौत हो गयी।

दो प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) और मणिपुर नगा पीपुल्स फ्रंट (एमएनपीएफ) ने चुराचांदपुर जिले के सेहकन गांव में अर्द्धसैन्य बल पर हमले की जिम्मेदारी ली है। पीएलए और एमएनपीएफ ने उन लोगों को बधाई संदेश भेजा जोकि इस हमले में शामिल थे, लेकिन बच्चे और उसकी मां की मौत को लेकर दुख जताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां