लाइव न्यूज़ :

मार्टिन स्कॉर्सेस, इस्तवान स्जाबो को इफ्फी का मिलेगा ‘सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार’

By भाषा | Updated: October 22, 2021 13:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को बताया कि हॉलीवुड फिल्म निर्देशक मार्टिन स्कॉर्सेस और हंगरी के मशहूर फिल्म निर्माता इस्तवान स्जाबो को इस साल के भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव (इफ्फी) में ‘सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा।

इफ्फी के 52वें संस्करण का आयोजन इस साल 20 से 28 नवंबर के बीच गोवा में किया जाएगा।

स्जाबो को 1966 में आई ‘फादर’ और 1981 में आई ‘मैफिस्टो’ जैसी मशूहर फिल्म के लिए जाना जाता है। वहीं, स्कॉर्सेस ‘न्यू हॉलीवुड युग’ के प्रमुख निर्माताओं में से एक हैं, जिन्हें व्यापक रूप से फिल्म इतिहास में सबसे महान और सबसे प्रभावशाली निर्देशकों में से एक माना जाता है। यह युग 1980 के लगभग तक चला था।

मंत्रालय ने बताया कि इफ्फी में इस साल पहली बार नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, जी5, वूट और सोनी लिव जैसे प्रमुख ओवर द टॉप (ओटीटी) मंचों को भी आमंत्रित किया गया है। प्रमुख फिल्मों और सीरिज से जुड़े उनके लोग तीन दिवसीय समारोह में ‘मास्टर क्लोसेज’ लेंगे। ये कार्यक्रम परिसर में और ऑनलाइन दोनों प्रकार से आयोजित किए जाएंगे।

ठाकुर ने कहा कि इस वर्ष इफ्फी देशभर की युवा नवोदित प्रतिभाओं को, मुख्यधारा सिनेमा के फिल्म निर्माताओं और उद्योग से संबंधित लोगों से जुड़ने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।

उत्सव में दिलीप कुमार, प्रसिद्ध फिल्म निर्माता सुमित्रा भावे, बुद्धदेव दासगुप्ता, संचारी विजय, सुरेखा सीकरी, जीन-पॉल बेलमंडो, बर्ट्रेंड टैवर्नियर, क्रिस्टोफर प्लंमर और जीन-क्लाड कैरियर को भी श्रद्धांजलि दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित