लाइव न्यूज़ :

इंदौर में 2.53 लाख के जाली नोटों के साथ मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 9, 2021 21:07 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), नौ जून कोविड-19 के लॉकडाउन के दौरान जाली नोट छापे जाने का खुलासा करते हुए पुलिस ने यहां बुधवार को एक मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 2.53 लाख रुपये की जाली मुद्रा जब्त की गई है।

पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मनीष कपूरिया ने संवाददाताओं को बताया कि मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजरतन तायड़े (25) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि 12वीं तक पढ़ा तायड़े पेशे से मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक है और कोविड-19 के चलते लागू लॉकडाउन से पहले शहर के केसरबाग रोड स्थित एक क्लब में काम कर रहा था।

कपूरिया ने बताया, "लॉकडाउन के दौरान तायड़े की नौकरी चली गई थी। इसके बाद उसने अपने घर में लैपटॉप, स्कैनर और प्रिंटर की मदद से जाली नोट छापना शुरू कर दिया था।"

उन्होंने बताया कि आरोपी के कब्जे से कुल 2.53 लाख रुपये के जाली नोट बरामद किए गए हैं। डीआईजी के मुताबिक यह जाली मुद्रा 100 रुपये, 500 रुपये और 2,000 रुपये के नोटों की शक्ल में है और इनमें से अधिकांश नोटों पर एक ही नम्बर छपा है।

कपूरिया ने कहा कि तायड़े ने पिछले एक माह में मजदूरों, ग्रामीणों, दुकानदारों, सब्जी विक्रेताओं और रेहड़ी वालों के बीच 100-100 रुपये के नकली नोट कथित तौर पर खपाए हैं।

उन्होंने बताया कि मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक के खिलाफ मारपीट, धमकाने, जबरिया वसूली और ट्रक चोरी के आरोपों में तीन आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। जाली नोट के मामले में उसके खिलाफ विस्तृत जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos