लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा में मार्शलों का बल प्रयोग सांसदों पर परोक्ष रूप से किया गया हमला: पवार

By भाषा | Updated: August 16, 2021 17:59 IST

Open in App

मुंबई, 16 अगस्त राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को दावा किया कि पिछले सप्ताह राज्यसभा में हंगामे के दौरान मार्शलों द्वारा किया गया बल प्रयोग “सांसदों पर परोक्ष रूप से किया गया हमला” था।

उन्होंने कहा कि अगर सात केंद्रीय मंत्रियों को मीडिया के सामने आकर सरकार का पक्ष लेना पड़ रहा है तो इसका मतलब है कि उनकी स्थिति कमजोर है।

पवार ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनके 54 साल के संसदीय जीवन में उन्होंने सत्र के दौरान कभी 40 मार्शलों को सदन में घुसते नहीं देखा। पवार ने कहा कि सत्र के दौरान सदन में “बाहरी” लोगों के घुसने के आरोप की जांच होनी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि पेगासस के मुद्दे पर बनी संसदीय समिति में अभिषेक मनु सिंघवी, पी चिदंबरम और कपिल सिब्बल में से किसी एक को शामिल किया जाना चाहिए।

सदन में हंगामे के मुद्दे पर पवार ने कहा, “हमें बताया गया कि संविधान संशोधन के कुछ विधेयक हैं। विपक्ष ने कहा कि पेगासस के मुद्दे पर चर्चा का कोई उल्लेख नहीं है। जो भी हुआ, वह मेरे सामने हुआ क्योंकि मेरी सीट आगे है। कुछ सदस्य वेल में गए।”

उन्होंने कहा, “40 मार्शलों को बुलाया गया, जिन्होंने सांसदों को धकेला। उनमें दो महिला सांसद शामिल थीं। बहुत से लोग उनकी मदद करने के लिए आए। मार्शलों ने बल प्रयोग किया जो सांसदों पर परोक्ष रूप से किया गया हमला था।” उन्होंने कहा कि संजय राउत (राज्यसभा में शिवसेना नेता) को मार्शलों ने उठा लिया था।

रविवार को सात केंद्रीय मंत्रियों ने राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात कर सदन में 11 अगस्त को किये गए उपद्रवी कृत्य के लिये विपक्ष के कुछ सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

पवार ने कहा, “अगर सात केंद्रीय मंत्रियों को मीडिया के सामने आकर सरकार का बचाव करना पड़ रहा है तो इससे पता चलता है कि उनकी स्थिति कमजोर है। सरकार विपक्षी सांसदों के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है, लेकिन यह लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह