पंखे से लटकता मिला विवाहित महिला का शव

By भाषा | Updated: August 5, 2021 23:13 IST2021-08-05T23:13:52+5:302021-08-05T23:13:52+5:30

Married woman's body found hanging from fan | पंखे से लटकता मिला विवाहित महिला का शव

पंखे से लटकता मिला विवाहित महिला का शव

सुलतानपुर (उप्र) पांच अगस्त के सुलतानपुर जिले में गोसाईगंज थाना क्षेत्र के रूकुनपुर गांव में एक विवाहित महिला घर के अंदर पंखे से लटकी पायी गयी।

थानाध्यक्ष गोसाईगंज मनबोध तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को रूकुनपुर गांव में मो. अरमान की पत्नी राशिदा (23) घर के अंदर कमरे में फांसी पर से लटकी मिली।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि दो वर्ष पूर्व राशिदा का विवाह मो. अरमान के साथ हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Married woman's body found hanging from fan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे