लाइव न्यूज़ :

बदायूं में दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या

By भाषा | Updated: October 8, 2021 16:59 IST

Open in App

बदायूं (उप्र) आठ अक्टूबर बदायूं के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसा में शादी के डेढ़ वर्ष बाद ही दहेज के लिए विवाहिता की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। तहरीर में लगाये गये आरोप के अनुसार सिविल लाइन थाना इलाके के ग्राम सिरसा निवासी अनुज के साथ डेढ़ वर्ष पूर्व शानवती (22) की शादी हुई थी। शुरू में कुछ दिन तक हालात सामान्य रहे लेकिन कुछ समय बाद शानवती पर दहेज लाने का दबाव बनाया जाने लगा और उसके साथ मारपीट की जाती थी।

शिकायत के मुताबिक बृहस्पतिवार को शानवती की उसके पति, सास और देवर ने कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी।

बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ओपी सिंह ने शुक्रवार को बताया कि परिजनों की तहरीर पर दहेज में दो लाख रुपये मांगने को लेकर महिला की हत्या कर दिए जाने का मामला दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारत अधिक खबरें

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी