लाइव न्यूज़ :

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

By भाषा | Updated: September 18, 2021 15:55 IST

Open in App

नोएडा (उप्र),18सितंबर नोएडा थाना कासना क्षेत्र के घंघोला गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

कासना थाने के प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि घंघोला गांव में रहने वाले गौरव भाटी ने डेढ़ वर्ष पूर्व सपना से प्रेम विवाह किया था। सपना बागपत जिले के खेकड़ा की रहने वाली थी।

उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह सपना फंदे से लटकी मिली और उसके पति ने पुलिस को बताया कि उसने आत्महत्या कर ली है।

उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और महिला के मायके वालों को घटना की सूचना दे दी गई है, अगर इस मामले में मृतका के परिजन कोई शिकायत दर्ज कराते हैं, तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह